ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिख जत्थे के साथ खालसा पंथ की स्थापना दिवस मनाने गई किरण वाला ने पाकिस्तान में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। जिसके बाद वो किरण बाला से आमना बीबी बन गई। बता दें कि लाहौर में किरण बाला उर्फ आमना बीबी ने एक पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद निकाह करने और मुस्लमान धर्म अपनाने का सर्टीफिकेट भी जारी कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार किरण उर्फ आमना अपने शौहर मुहम्मद आज़म और ससुर खादिम हुसैन के साथ लाहौर के हाईकोर्ट गई औऱ पाकिस्तान में पुरी तरह से सुरक्षित रहने के लिए अर्जी दी। इतना ही नहीं किरण ऊर्फ आमना ने एक वीडियों जारी किया है जिसमें वो कह रही है कि उसको भारत में खतरा है। अब भारत में उसकी लाश ही आएगी।
साथ ही उसने ये भी कहा कि पाकिस्तान में आकर निकाह करवाने के लिए उसके पति या ससुर ने कोई दबाव नहीं डाला है बल्कि उसने अपनी मर्जी से उसके साथ निकाह किया है। आमना ने ये भी कहा कि अपनी जिन्दगी को सही ढ़ंग से जीने के लिए उसने ये कदम उठाया है। इसके लिए उसने हाईकोर्ट में रिट दायर करके उसने पाकिस्तान में रहने के लिए वीजा मांगने के साथ साथ सिख जत्थे में जमा अपना पासपोर्ट भी कोर्ट से मांगा है।
गौरतलब है कि किरण बाला सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान खालसा की स्थापना दिवस मनाने के लिए गई थी। पर वो वापिस नहीं आई। इसके बाद उसने पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह कर लिया। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में रह रहे किरण बाला के परिवार वालों का कहना है कि उसको आईएसआई ने बहकाया है। जिस कारण उसने ये कदम उठाया है।



