जानिए शाका लाका बूम बूम वाला ‘संजू’ अपनी मैजिक पेन्सिल से चला रहे इश्क़ का जादू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  नब्बे के दशक के बच्चो का सबसे पसंदीदा शो शाका लाका बूम बूम रहा है जिसने एक समय में बच्चो के दिलो पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  नब्बे के दशक के बच्चो का सबसे पसंदीदा शो शाका लाका बूम बूम रहा है जिसने एक समय में बच्चो के दिलो पर खूब राज किया लेकिन समय के साथ ही साथ शो खत्म हो गया और लोग उसे भूलते चले गये और सारे किरदार मानो गायब ही हो गये लेकिन शो में काम करने वाले कलाकार अपनी निजी जिन्दगी तो जी ही रहे है और उनमे से एक काफी पोपुलर एक्टर रहे किंशुक वैध भी अब काफी ज्यादा बड़े हो गये है और अपनी जिन्दगी बड़े ही गजब ढंग से काट भी रहे है वही उन्होंने तो अपनी एक गर्लफ्रेंड भी बना ली है।

किंशुक वैध जिस ऐक्ट्रेस को डेट कर रहे है वो और कोई नही बल्कि शिव्या पठानिया है जिसके साथ आप उन्हें एक रिश्ता साझेदारी का में भी देख चुके है और दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री खूब गजब तरीके से जम रही थी।

दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है और एक दुसरे को प्यार जताने के लिए सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करते है, जहाँ एक तरफ किंशुक पहले के मुकाबले कई ज्यादा हेंडसम और स्मार्ट दिखने लगे है वही शिव्या भी कम नही है वो तो मिस शिमला रह चुकी है।


शिव्या और किंशुक के इस रिलेशन को फिलहाल ज्यादा वक्त तो नही हुआ है लेकिन दोनों को देखकर के ऐसा लग रहा है मानो जानते तो दोनों को बड़े हे लम्बे अरसे से है और वाकई में एक दुसरे के प्रति प्यार जताने में भी कोई कसर नही छोड़ते है ये बात तो आप भी देखते ही है।

अगर बात की जाए दोनों के मिलने की तो दोनों सीरियल में काम करते करते ही एक दुसरे से मिले थे जहाँ पर मुलाक़ात हुई और मुलाक़ात दोनों के दिल मिले और दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक ही हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *