गवाही देने आए किन्नर को मारी गोली, गंभीर हालातों में किया अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक किन्नर को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक किन्नर को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि किन्नर को चार गोलियां लगी हैं। किन्नर पर उस वक्त हमला हुआ जब वो गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। एक साल पहले टोल प्लाजा पर एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में गवाही देने के लिए किन्नर कोर्ट में जा रही थी। जिस जगह में किन्नर को गोली मारी गई है, दरअसल उसके नजदीक पुलिस बूथ है, जिसके बावजूद इस तरह से बदमाश दिनदिहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *