जार्डन के किंग बिन अल-हुसैन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और किंग अब्दुल्ला के बीच ऑफिशियल बैठक हैदराबाद हाउस में होगी | जार्डन किंग राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं | यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया |
राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने किया स्वागत
जार्डन के किंग अब्दुल्ला ने दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी | किंग अब्दुल्ला ने इस दौरान कहा कि वो भारत की अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर हैं और यहां वास्तव में उन्हें सम्मानित किया गया है |


