ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में हुए टारगेट किलिंग मामलों में गिरफ्तार शार्प-शूटर हरदीप सिंह शेरा समेत उसके साथियों से एनआईए तथा पंजाब पुलिस की तरफ से पूछताछ जारी है । एनआईए और पुलिस इनके आकाओं तक पहुंचाने में दिन-रात एक कर रही है । इसी के तहत अब हरदीप शेरा और उसके साथी रमनदीप सिंह को खन्ना पुलिस चार दिनों के रिमांड पर ले गई है । वहां इनसे हिंदू नेता दुर्गा गुप्ता और डेरा सिरसा प्रेमी सतपाल तथा उसके बेटे रमेश की हत्या संबंधी पूछताछ की जाएगी ।

4 दिन के पुलिस रिमांड पर शार्प-शूटर हरदीप शेरा
साथी रमनदीप सिंह भी पुलिस रिमांड पर
टारगेट किलिंग मामलों में गिरफ्तार है शेरा
पंजाब पुलिस और NIA कर रही पूछताछ
