ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना के गांव बीबीपुर में एक बजुर्ग किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई | जानकारी के मुताबिक किसान खेतों में फ़सल को पानी लगाने गया था, लेकिन वो घर वापिस नहीं लौटा | मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा था | जिसकी वजह से हत्या कर दी गई |
परजिनों ने पड़ोसियों पर लगाए हत्या के आरोप
उधऱ पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि गांव बीबीपुर के खेतों में शव पड़ा है, जिसके बाद जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव गांव के ही किसान का है | मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए | फिलहाल मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है |

