खन्ना: फैक्ट्री के गंदे पानी से दूषित हो रहा गांव का पानी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना के दोराहा में चल रही एक फैक्ट्री से बिना ट्रीटमेंट छोड़े जाने वाले गंदे पानी के चलते गांव का पानी दूषित हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खन्ना के दोराहा में चल रही एक फैक्ट्री से बिना ट्रीटमेंट छोड़े जाने वाले गंदे पानी के चलते गांव का पानी दूषित हो रहा है | पानी दूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | ग्रामीणों के मुताबिक दूषित पानी से बीमारियां फैल रही है | ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई है लेकिन फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई |

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के गंदे पानी का फसल पर भी असर पड़ रहा है | ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है | उधर फैक्टरी मालिक ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है |

फैक्ट्री मालिक ने कहा कि हमारे पास जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है पंजाब का सबसे बढ़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है | उन्होंने बताया कि इ.टी.पी और सरकार के जो भी मानदंड है हम उनकी पूरे तरिके से पालना करते है |

फैक्ट्री के गंदे पानी से दूषित हो रहा गांव का पानी

बिना ट्रीटमेंट छोड़ा जा रहा फैक्ट्री का पानी- ग्रामीण

फैक्ट्री मालिक ने ग्रामीणों के आरोपों को नकारा

Watch Video

https://youtu.be/oP2iyDkZJ9Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *