ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके पर न्यूयार्क और कैलिफोर्निया में खालिस्तानी समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कैलिफोर्निया में मनजीत सिंह जीके पर हमला करने वाले खालिस्तानी समर्थक सुखविंदर सिंह और गुरदीप सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि सिख्स फॉर जस्टिस ने अपना बयान देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को साबित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा सूत्रों से ये भी पता चला है कि वह अदालत में दोनो खालिस्तानी समर्थकों का बचाव करेंगे। दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने आरोप लगाया था कि उनके ऊपर कैलिफोर्निया में खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया था जिस कारण वो और उनके साथी जख्मी हो गए। इससे पहले न्यूयार्क में भी उनके ऊपर हमला किया गया था।
जिसके चलते दो खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इन पकड़े गए दोनों खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ यदि अपराध साबित हो जाते है तो इनको 2 हजार डॉलर का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है।


