Arvind Kejriwal : दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP)के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने आज दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर…

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP)के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने आज दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) को पत्र लिखा. केजरीवाल ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है.

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ”दिल्ली में कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है. दिल्ली अब अपराध की राजधानी के रूप में जानी जाती है. उन्होंने कहा कि भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली पहले स्थान पर है. साथ ही हत्या के मामले में भी दिल्ली नंबर 1 पर है.

केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए. एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं. ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है. मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं. दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है.

दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है, ऐसे में इस गंभीर विषय में आपकी तरफ से उचित कार्रवाई और सहयोग की बहुत जरुरत है. स्थिति बहुत खराब है गृह मंत्री जी. हमें राजनीति से ऊपर उठना होगा और दिल्ली की कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करना होगा. मैं आपसे विनती करता हूं कि आप बहुत जल्द अपना कीमती समय दें ताकि मैं आपको इस विषय की पूरी जानकारी दे सकूं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *