शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल, केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के गांव कलां के बीएसएफ के जवान शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार से दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मुलाकात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के गांव कलां के बीएसएफ के जवान शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार से दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मुलाकात की | सीएम केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी थे |

केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

जहां केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ लव लेटर लिखना बंद करो, तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री के साथ केक काट कर देश के शहीदों का सम्मान करेंगे |

अब कहां गया 56 इंच का सीना

केजरीवाल ने कहा कि अब कहां है उनका 56 इंच का सीना | आखिर केंद्र सरकार इतनी बेबस क्यों नजर आ रही है | प्रधानमन्त्री चुप क्यों है साथ ही कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब क्यों नही दे सकता हमारा देश |

शहीद पूरे देश का होता है प्रदेश का नहीं

केजरीवाल ने कहा शहीद नरेंद्र के साथ पाकिस्तान ने जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है उसका बदला हर हाल में लेना चाहिए और शहीद एक प्रदेश का नही बल्कि पुरे देश का होता है |

Watch Video

https://youtu.be/ZllTtrD1xNo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *