कीमती भगत ने पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन का पद संभाला

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त पंजाब गौ सेवा कमीशन के…

CABINET MINISTER MOHINDER BHAGAT

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त पंजाब गौ सेवा कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर कीमती भगत के परिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में उनके समर्थक, साधु-संत तथा विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करते हुए कीमती भगत ने कहा कि वे पंजाब राज्य में बेसहारा गौमाता की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए वे राज्य के सभी उपायुक्तों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रयास करेंगे, ताकि इन पशुओं को गौशालाओं में आश्रय दिया जा सके।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त वाइस चेयरमैन श्री कीमती भगत को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य में बेसहारा गौवंश की सेवा को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर बलजिंदर सिंह बंटी (वन विभाग के वाइस चेयरमैन), महंत रवि कांत जी (चेयरमैन, हिंदू वेलफेयर बोर्ड), सतीश कुमार (राष्ट्रीय प्रधान, गौ रक्षा दल), अमृत भगत (प्रधान, सतगुरु कबीर सेना पंजाब), रमेश भगत, आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजेश नारंग, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रीति सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शाम सिंह तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *