ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन का बयान सामने आया है। कविता जैन ने कहा कि चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और विकास के दम पर ही बीजेपी चुनावी मैदान में उतरेगी।
विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल में इतनी ताकत नहीं है कि वो विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सके। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई पर भी तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा विधानसभा में खुद कहते थे कि उन्हें किसी का डर नहीं है, तो अब वो कार्रवाई से क्यों डर रहे हैं। वहीं, कुलदीप बिश्नोई के आवासों पर हुई कार्रावई पर कविता जैन ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते नहीं, बल्कि सीबीआई खुद ये कार्रवाई कर रही है।

