ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला में आयोजित किसान कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने 12 सौ किसानों को कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरित किए।
इसके इलावा गांव के विकास कार्य के लिए फंड जारी किए गए। वहीं पूर्व विदेश राज्यमंत्री ने पंजाब सरकार का शुक्रिया किया
जिनकी ओर से 12 सौ किसानों को कर्जा माफी सर्टिफिकेट और गांव के विकास के लिए फंड मुहैया करवाया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में काफी संख्या में किसान पहुंचे हुए थे।


