ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हाँ कर्नाटक इलेक्शनस को लेकर बड़ा संशय बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस बीजेपी के जीत रथ को रोकने के लिए जेडीएस को समर्थन का ऐलान कर दिया है. हालांकि ऊंट किस करवट बैठता है ये देखना बाकी है.
कांग्रेस ने जेडीएस के साथ बातचीत को लेकर अपने सभी दरवाजे खोल दिए.बीजेपी को 107 सीटों पर बढ़त है. उधर कांग्रेस को 73 सीटों पर बढ़त हासिल है. चुनाव की तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस को भी 40 सीटों पर बढ़त हासिल है.
अब देखना है की किसकी सरकार बनती है। दोनों गुट राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे


