हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हरियाणा के करनाल शहर को सम्मान मिला है। जोकि बहुत गर्व की बात है। यह उपलब्धि करनालवासियोँ की जागरूकता और स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारी का परिणाम है। नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि करनाल को सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन में आज देश के हर नागरिक की भागीदारी है। इसी के तहत हरियाणा भी अपने शहरों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल की इस उपलब्धि का श्रेय जागरूक नागरिकोँ, सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जाता है।
अन्य खबरें जानें-
भोपाल पहुंचे CM नायब सैनी, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह की माता को दी श्रद्धांजलि



