Karnal Jail Suicide:
करनाल जिला जेल में बंद एक कैदी के फांसी लगाना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया. जेल कर्मियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी का शव देखा. फिर पता चला कि, उसने पजामे के नाड़े से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सूचना (Karnal Jail Suicide) मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतार कर करनाल के मॉर्च्यूरी हाउस भिजवाया गया है. बताया जा रहा है कि उस पर चोरी के लगभग 22 मामले दर्ज थे.
आत्महत्या के कारणों स्पष्ट नहीं (Karnal Jail Suicide)-
परिजनों को सूचना दे दी देने और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शुक्रवार को जेल कर्मियों ने बैरक में एक कैदी का शव फंदे से लटका हुआ देखा. तुरंत इसकी (Karnal Jail Suicide) सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एफएसएल टीम को बुलाया गया. एफएसएल टीम की निगरानी में शव को नीचे उतारा गया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया. जेल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
चोरी के 22 मामले थे दर्ज –
मृतक की पहचान पंजाब के संगरूर जिले 25 वर्षीय गुरध्यान पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है. (Karnal Jail Suicide) पहले कैथल जिला जेल में बंद था, जहां से उसे करनाल जिला जेल में शिफ्ट किया गया था. सूत्रों के अनुसार, गुरध्यान पहली बार 20 मई 2022 को करनाल जेल में आया था. इसके बाद हाल ही में बीती 2 दिसंबर को उसे दोबारा करनाल जेल लाया गया था और तभी से वह यहीं बंद था. पुलिस के मुताबिक, गुरध्यान के खिलाफ कैथल जिले में चोरी से जुड़े करीब 22 मामले दर्ज थे. इनमें अधिकतर मामले ट्रांसफॉर्मर चोरी और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत दर्ज थे. इन सभी मामलों में वह दोषी करार दिया जा चुका था. सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में वह सजा पहले ही काट चुका था, जबकि कुछ मामलों में कोर्ट द्वारा उसे दोषी ठहराया गया था.
अन्य खबरें पढ़े-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/tqtQEOA6e2g?si=7F27Rijt65JppHtF



