ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय लड़ाकू विमान मिग-27 वायुसेना से आज रिटायर हो गया, मिग-27 ने तीन दशक तक भारत की भारतीय वायुसेना की सेवा की है।विदाई के दौरान मिग-27 को सलामी भी दी गई। इस दौरान वायुसेना के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मिग-27 नें 1999 के कारगिल युद्ध में भी एक अभूतपूर्व भूमिका भी निभाई थी।
बतादें जोधपुर एयरबेस में 7 लड़ाकू विमानों ने आखिरी उड़ान भरी,इसके साथ ही वायुसेना में अब मिग-27 की जगह मिग-21 लड़ाकू विमान ने ले ली है। लड़ाकू विमानों वाले इस स्क्वाड्रन को 31 मार्च 2020 को नम्बर प्लेटेड किया जाएगा।

