करीना की इस फोटो को देखकर क्यों फैंस ने किया ट्रोल….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कपूर खानदान की क्वीन और बॉलीवुड में अपने जलवे बिखर कर लोगों के दिलों में राज करने वाली पटौदी परिवार की बहू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कपूर खानदान की क्वीन और बॉलीवुड में अपने जलवे बिखर कर लोगों के दिलों में राज करने वाली पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान अक्सर अपने ग्लैमर्स लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।

लेकिन इस बार करीना को लोगों ने उनके लुक को लेकर ट्रोल कर दिया है। बॉलीवुड से लेकर हर तरफ यही चर्चा रहती थी कि करीना को मेकअप की जरूरत नहीं, वो पहले से ही इतनी खूबसूरत है कि कुछ शूट में उन्हें मेकअप नहीं लगाया जाता है।

दरअसल, इन दिनों करीना, सैफ और बेटा तैमूर लंदन की सैर कर रहे हैं। करीना डांस इंडिया डांस के लिए मुंबई और लंदन ट्रैवल कर रही हैं, तो पति सैफ एक फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं।

इसी दौरान करीना कपूर खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस को शायद करीना का ये लुक पसंद नहीं आया और जमकर उन्हें ट्रोल कर डाला।

एक यूजर ने लिखा है कि करीना अब आप बूढ़ी हो गई हैं और पहले जैसी बात नहीं रही अब। बुढ़ापा, ओल्ड करीना, प्लीज डाइटिंग बंद कर दो करीना, आंटी लग रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *