पंजाब के करणबीर को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, 24 जनवरी को होंगे सम्मानित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के करनबीर ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया है उसे पूरा देश याद कर रहा है। करणबीर की बहादुरी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के करनबीर ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया है उसे पूरा देश याद कर रहा है। करणबीर की बहादुरी के चलते उसे 24 जनवरी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। दरअसल, विषम परिस्थितियों में भी साहस का परिचय देते हुए 16 साल के करणबीर ने ना सिर्फ खुद को डूबने से बचाया बल्कि 15 साथियों की जान भी बचाने में सफल हुआ।

हादसे में फंसे दोस्तों की मदद की

20 सितंबर 2016 को करणबीर दूसरे साथियों के साथ स्कूल बस से घर लौट रहा था। इस दौरान अटारी गांव के पास पुल को पार करते समय बस दीवार से टकराकर नाले में जा गिरी। कुछ देर में बस में पानी भर गया, जिससे बच्चे घबरा गए। करणबीर दरवाजा खोलकर बाहर निकला, लेकिन दोस्तों को बचाने के लिए फिर बस में दाखिल हुआ और 15 छात्रों की जान बचा ली। हालांकि उसकी लाख कोशिशों के बावजूद सात बच्चों को नहीं बचाया जा सका। इस दौरान करणबीर के सिर पर भी गंभीर चोटें लगी, बावजूद उसने हौसला नहीं खोया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *