Karan Aujla concert in London: लंदन में लाइव शो के दौरान करण औजला पर जूते से हमला , Video Viral

Karan Aujla concert in London: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला(Karan Aujla)  पर उनके लाइव शो के दौरान हमला हुआ. इस पूरी घटना का वीडियो भी…

Karan Aujla concert in London: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला(Karan Aujla)  पर उनके लाइव शो के दौरान हमला हुआ. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.(Karan Aujla concert in London)

हाल ही में करण का शो लंदन में था, जहां लाइव शो के दौरान वहां मौजूद एक फैन ने उन पर बूट फेंक दिया. बूट सीधे गायक के चेहरे पर लगा, इसी बीच गुस्से से लाल हुए गायक ने शो बीच में ही रोक दिया और जूते फेंकने वाले को ढूंढने लगे. उन्होंने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर जूता फेंक कर मुझे मार डालो.

अगर आपको मुझसे दिक्कत है तो सीधे मंच पर आएं और बात करें. इसी बीच सुरक्षा गार्डों ने बूट फेंकने वाले को पकड़ लिया और अपने साथ ले गये. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *