Kapurthala Suicide:
कपूरथला के मोहल्ला अर्फवाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई। माता-पिता के घरेलू विवाद से परेशान होकर 15 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद परेशान था। 15 साल के अमित ने गार्डन (Kapurthala Suicide) में ही फंसी लगाई। अस्पताल पंहुचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
15 वर्षीय अमित था मानसिक रूप से परेशान
मृतक की बहन हीना पत्नी प्रिंस ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके माता-पिता के बीच घरेलू झगड़ा हो गया था। जिसके बाद थाना सिटी पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर चली गई थी। 15 वर्षीय अमित पुत्र आशू निवासी मोहल्ला अर्फवाला को पता चला कि उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई है, तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। परिजनों के अनुसार अमित ने घर पहुंचने के बाद कथित तौर पर गार्डर से परना बांधकर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद जब मोहल्ले का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा तो उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत अमित को नीचे उतारकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया।
डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घोषित
सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुपनीत कौर ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर अपने माता-पिता के झगड़े को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


