Kapurthala Sucide:
पंजाब के कपूरथला में शहर की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में एक सुरक्षा कर्मी द्वारा देर रात अपने घर में खुद को पिस्टल से गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस ने मौके पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा। मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सचिन पुत्र गुरमीत सिंह हाल निवासी ग्रोवर एनक्लेव नजदीक न्यू जूडीशियल कांप्लेक्स मूर निवासी गांव बद्दुवाल के रूप में हुई।
डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक ने अवैध पिस्टल से खुद को माथे पर गोली मार आत्महत्या की है। उन्होंने आगे बताया कि सचिन कपूरथला की एक रबड़ फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। पुलिस द्वारा मृतक का मोबाइल फोन और 315 पिस्ट कब्जे में ले लिया गया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृतक के पास अवैध हथियार कहां से आया और आत्महत्या के पीछे के कारण क्या रहे होंगे। फ़िलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



