कपिल देव होंगे पहली हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति , अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई का पहला चांसलर बनाया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई का पहला चांसलर बनाया गया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही अनिल विज ने ये भी बताया है कि अनिल विज से उनकी और सीएम मनोहर लाल की बात भी हो गई है, जिस पर कपिल देव ने भी सहमति जताई है।

 

वहीं, अनिल विज का कहना है कि इस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। साथ ही सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए भी स्पोर्टस न्यूट्रिशियल, स्पोर्टस मेडिसन, स्पोर्टस जर्नलिज्म, स्पोर्टस साइंस जैसे कई कोर्स शुरू किए जाएंगे। विज ने कहा कि खिलाड़ी बड़े स्तर पर मेडल लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें इसके लिए भी उन्हें तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *