Bhiwani में कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा

भिवानी, 18 सितंबर भिवानी में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात एक फील्ड कानूनगो को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए…

भिवानी

भिवानी, 18 सितंबर

भिवानी में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात एक फील्ड कानूनगो को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।अधिकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।

₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेड की और फील्ड कानूनगो अशोक कुमार को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया।बताया गया है कि मामला मुंडाल गांव की भू-स्वामित्व योजना से जुड़ा हुआ है। योजना के तहत 20 साल या उससे अधिक समय से पंचायती जमीन पर कब्जा रखने वाले लोगों को सरकार की नीति के अनुसार मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।इसी मामले में संबंधित जमीन की पैमाइश फील्ड कानूनगो द्वारा की गई थी। इसके बाद नकल रपट अपलोड करने और उपलब्ध करवाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है।

ट्रैप लगाकार विजिलेंस टीम ने पकड़ा

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान उसकी मांग पर गोपनीय रखी गई है, ताकि उसके हितों की सुरक्षा की जा सके।कार्रवाई के दौरान सरकार और विजिलेंस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शैडो टीम की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी

विजिलेंस अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार से पीड़ित है या उससे रिश्वत की मांग की जाती है, तो वह विजिलेंस विभाग के पास शिकायत कर सकता है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल आरोपी फील्ड कानूनगो के खिलाफ जांच जारी है। अधिकारी के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –+

अमृतसर में 10 किलो और हेरोइन बरामद; मुख्य संचालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *