Kangana Ranaut controversial post on Gandhi Jayanti : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi jayanti) की जयंती पर मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया है. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के पिता नहीं, बल्कि देश के लाल. धन्य हैं भारत माता के ये सपूत, नीचे लाल बहादुर शास्त्री की फोटो है. (Kangana Ranaut controversial post on Gandhi Jayanti)
आज का दिन देशभर में गांधी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है. राज्य के लोग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद कर रहे हैं. इस मौके पर कंगना ने राष्ट्रपिता को लाल कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ का सम्मान देने वाले पहले व्यक्ति सुभाष चंद्र बोस थे. उन्होंने गांधी जी को यह उपाधि इसलिए दी क्योंकि वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे और उन्होंने देश को एकजुट किया. तभी से उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में सम्मानित किया जाता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live




