कमलनाथ सरकार करेगी रोड एक्सिडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू !

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: – दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीत कर एकबार फिर इतिहास रच दिया है इसके बाद…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: – दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीत कर एकबार फिर इतिहास रच दिया है इसके बाद हर कोइ दिल्ली के सीेेएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर रहा है। अरविंद केजरीवाल अपने विकास मॉडल के जरिए दिल्ली चुनाव में सत्ता की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे तो अब दूसरे राज्यों में भी केजरीवाल के विकास मॉडल की हर ओर चर्चा हो रही है।

निशुल्क इलाज किया जाएगा

वहीं अब  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी केजरीवाल की राह पर चलने का मन बना लिया है दरअसल केजरीवाल की ‘फरिश्ते दिल्ली’ स्कीम के मॉडल को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपनाने जा रही है। इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश में किसी का अगर रोड एक्सिडेंट होता है और वह घायल नागरिक प्राईवेट हास्पिटल में इलाज के लिए जाता है तो वहां पर निशुल्क इलाज राज्य सरकार कराएगी।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दी जानकारी

जानकारी देते हुए कमलनाथ के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि, किसी भी नागरिक का अगर रोड एक्सिडेंट हो जाता है और घायल व्यक्ति प्राईवेट हास्पिटल में जाता है तो वहां उसका निशुल्क इलाज किया जाएगा।जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार रोड एक्सिडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी शुरू करने जा रही है। इस योजना को  मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, रीवा,और छिंदवाड़ा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

2 हजार रुपये का इनाम मिलेगा

फरिश्ते दिल्ली स्कीम के तहत मरीज के अस्पताल बदलने से लेकर एम्बुलेंस की सुविधा का खर्च कमलनाथ सरकार देती है, इसमें कोई पूछताछ नहीं की जाती है। इसमें मदद करने वालों को भी 2 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *