Amritsar Crime News: अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर की हत्या कर दी. और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
अक्सर विदेश जाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा होता था. झगड़ा इतना बड़ गया कि बेटे ने पिता को गोली मार दी और गोली लगने से पिता की मौत हो गई. बेटे ने भी खुद को गोली मारी लेकिन वह बच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विदेश जाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़ा होता था.
पुलिस के मुताबिक, नंगली गांव के रूपिंदर सिंह एक किसान हैं और वह अपने बेटे अमनदीप सिंह को वकील बनाना चाहते थे लेकिन वह आईईएलटीएस पूरा करने के बाद विदेश में बसना चाहते थे. इस बात को लेकर परिवार में पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़ा होता था. सुबह दोनों पिता-पुत्र में विवाद हो गया. गुस्से में आकर बेटे ने पहले अपने लाइसेंसी पिस्तौल से पिता को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. रूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमनदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि विदेश जाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर झगड़ा होता था और बीते दिन यह झड़प इतनी बढ़ गई कि गुस्साए बेटे ने पहले पिता को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.



