Punjab News: फाजिल्का से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, यहां के अरनीवाला गांव में कलयुगी बेटों ने जमीन के लिए अपनी मां को बेरहमी से पीटा.
इसी बीच बेटों ने मां के साथ मारपीट की और मां की सोने की अंगूठियां और हजारों की नकदी छीन ली और उसे बेटी के घर छोड़कर भाग गए. इसके बाद बेटी ने अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला संतो बाई (70) पत्नी बलवंत सिंह ने बताया कि उसके पास 9 मरले से ज्यादा जमीन है. यह जमीन उसके पति ने उसके नाम कर दी थी. इस जमीन पर उनके बेटों की नजर है और इस वजह से वे उन्हें परेशान कर रहे हैं. बेटों का कहना है कि मां को रोटी तभी देंगे जब वह जमीन उनके नाम कर देगी.
उन्होंने बताया कि कल उनके बेटों ने उन्हें पूरे दिन चाय नहीं दी और जब उन्होंने चाय मांगी तो उनके बेटे, बहू और पोते ने उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद जबरन उसकी सोनी बालियां और 50 हजार रुपये छीन लिये. इसके बाद बेटा उसे अपनी बेटी के घर छोड़कर भाग गया.



