Operation Hotspot Domination:
कैथल पुलिस द्वारा दिसंबर माह में जिले को नशा, जुआ व सट्टा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत चलाए गए “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” तहत सफलता हासिल है. इसको लेकर जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग, हॉटस्पॉट चेकिंग, इंटेलिजेंस शेयरिंग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम किए गए. इसके आलावा दिसंबर महीने में 148 अरोपियों पर काबू पाने के साथ गांजा, स्मैक, चरस, और नशीली दवाईया जब्त की.
1 से 15 दिसंबर तक दिन-रात लगातार की पेट्रोलिंग-
एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान जिले में चिन्हित हॉटस्पॉट बनाए गए, जहां 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पुलिस टीमें दिन-रात लगातार पेट्रोलिंग, रेड और सरप्राइज निरीक्षण पर रही हैं. अभियान के 15 दिनों में पुलिस ने नशा, जुआ व सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए तथा अन्य हिंसक अपराधियों व भगौड़े आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए कुल 148 आरोपियों को काबू किया गया है.
अभियान के दौरान कैथल पुलिस द्वारा की गई मुख्य कार्रवाई-
नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 8 मामलों 12 आरोपियों को काबू करके 28 किलो 830 ग्राम डोडा पोस्त, 622 ग्राम गांजा, 22.25 ग्राम स्मैक, 667 ग्राम चरस, 128 नशीली गोलियां बरामद की गई. जुआ सट्टा के 15 मामलों में 27 आरोपियों को काबू करके 1 लाख 57 हजार 240 रुपए किए बरामद किए गए. इसके अलावा अवैध शराब रखने के 54 मामलों में 51 आरोपियों को काबू करके 843 बोतल शराब, 2410 लीटर लाहन बरामद किया.



