Kaithal Police Action: देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कैथल, 13 अक्टूबर कैथल पुलिस की आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ  कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी…

कैथल

कैथल, 13 अक्टूबर

कैथल पुलिस की आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ  कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने  ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल और एक कारतूस सहित काबू किया गया है।

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

एंटी एक्सटॉर्शन सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि कैलरम से बालू रोड पर नहर पुल के पास एक युवक अवैध देसी पिस्तौल लेकर खड़ा है। पुलिस ने सूचना को विश्वसनीय मानते हुए उक्त स्थान पर दबिश कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश करेगी।

अन्य खबरें जानें –

ICC Player of the Month: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने मारी बाजी, टीम इंडिया की हुई बल्ले-बल्ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *