कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई | इस दौरान चली तेज आंधी से आग ने फैलते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई | इस दौरान चली तेज आंधी से आग ने फैलते हुए चार और गोदामों को चपेट में ले लिया | आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने के लिए निजी कंपनियों के अलावा पलवल और गुरुग्राम से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी |

faridabad fire

फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया | हालांकि, गनीमत रही कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है |

faridabad fire

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *