फरीदाबाद में बिजली निगमों के जेई का प्रदर्शन, निजीकरण के विरोध में सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद, 4 अगस्त फरीदाबाद में हरियाणा बिजली निगमों के जूनियर इंजीनियरों ने निजीकरण और अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 4 अगस्त

फरीदाबाद में हरियाणा बिजली निगमों के जूनियर इंजीनियरों ने निजीकरण और अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फरीदाबाद सर्कल के क्रांतिकारी जेई साथियों और सेंटर काउंसिल ने सेक्टर-23 स्थित सर्किल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बिजली निगमों के निजीकरण, पैरलल लाइसेंस और एग्री डिस्कॉम के गठन का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा।

संगठन ने बताया कि हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर तथा अधीक्षण अभियंता, फरीदाबाद सर्कल के माध्यम से भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली निगमों का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि जेई कैडर की लगातार अनदेखी की जा रही है और वर्षों से लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा।

संगठन ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में आगामी 11, 12 और 13 अगस्त 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर हड़ताल को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

 अन्य खबरें जानें-

Punjab Govt Stands With Gen Z; Vidhan Sabha Raises Issue of Atrocities Against Youth

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *