ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आगामी 11 जनवरी को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से अंतिम फैसला सुनाए जाने की संभावनाओं के चलते जिला की पुलिस अलर्ट हो गई है। सिरसा एसपी डॉ.अरूण सिंह ने जिला पुलिस के जवानों के सभी अवकाश रद्द कर दिए हैं। हालांकि अभी तक सिरसा में कोई पुलिस फोर्स तैनात नहीं की गई है, मगर गुप्तचर एजेंसियां अलर्ट हो गई है। डेरा की ओर से होने वाली तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।बता दें कि कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह की व्यक्तिगत पेशी के आदेश दिए गए हैं। डेरा प्रमुख फिलहाल साध्वियों से दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की सजा भुगत रहा है और रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेश किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आरोप है कि बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र प्रजापति की हत्या कर दी थी, उसके साथ निर्मल भी था | छत्रपति ने अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र पूरा सच में इस संबंध में अनाम साध्वी का पत्र प्रकाशित किया था और पूरे मामले का खुलासा किया था.इस मामले में 2003 में एफआईआर दर्ज हुई थी और 2006 में मामला सीबीआई के सुपुर्द किया गया था | इन साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में ही गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में 20 वर्ष कैद की सजा भुगत रहा है |
Watch Video
