खेल स्टेडियम के नाम पर युवाओं से मजाक, स्टेडियम बना तबेला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव में बने खेल स्टेडियम की हालत दयनीय हो रखी है,ये स्टेडियम अपनी बदहाल सूरत को बदलने के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव में बने खेल स्टेडियम की हालत दयनीय हो रखी है,ये स्टेडियम अपनी बदहाल सूरत को बदलने के लिए तरस रहा है। हालात ये हैं कि स्टेडियम तो युवाओं के खेलने के लिए बनाया गया है, ताकि युवाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आ सके, लेकिन हालात ऐसे हैं कि ये स्टेडियम तबेला बन गया है। यहां गांव के लोग अपने पशुओं को बांधते हैं, उपलों के बीच बच्चे कभी कभार खेलते हुए नजर आ ही जाते हैं। बाकि सुविधाओं के नाम पर सिर्फ मजाक हुआ है। ग्रामीण पिछले कई बरसों से इस स्टेडियम की नूहार बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो जिला प्रशासन के कान में जूं तक रेंगती नजर आ रही है और न ही खेल विभाग गंभीर होता हुआ दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *