न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आप टूटी-फूटी चीजों को अक्सर फेंक देते हैं। कई तो रद्दी के भाव बेच देते हैं। क्या आपको पता है कि रद्दी भी बड़े काम की चीज है। आपके लिए नहीं तो जॉन लोपेज के लिए रद्दी बेहद काम का सामान है।
आपसे सही पढ़ा, अमरीका के वेस्टर्न साउथ डकोटा के रहने वाले जॉन लोपेज को रद्दी से बेहद प्यार है। वो टूटे-फूटे सामान, गाडियों के स्क्रैप को जहां भी देखते हैं अपने वर्कशॉप में लेकर आ जाते हैं। कई स्क्रैप तो वह बाकायदा खरीदते हैं।
दरअसल, लोपेज रद्दी सामानों से तरह-तरह की कलाकृति बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पिछले दस साल से लोपेज की बनाई कलाकृतियां अमरीका के विभिन्न इलाकों में लोगों को देखने को मिल रही है। 
लोपेज ने अमरीका के कई राष्ट्रपतियों की प्रतिमा भी जगह-जगह लगाई है। लोपेज का शौक है रद्दी से निहायत ही खूबसूरत सामानों को बनाना। इसके लिए वो तरह-तरह के प्रयोग करने से भी नहीं चूकते हैं।
दो साल पहल लोपेज की आंटी की कार हादसे में मौत हो गई थी। लोपेज के अंकल ने आग्रह किया कि उनके खाली पड़ी जमीन पर क्रबिस्तान बनाकर पत्नी को वहां दफनाया जाए। इसके लिए उन्होंने लोपेज को अपनी वेल्डिंग शॉप दे दी।
लोपेज ने सबसे पहले क्रबिस्तान का गेट और फिर दूसरे सामान बनाए। इस दौरान उन्हें रद्दी से कलाकृति बनाने का आइडिया भी मिला। साल 2008 में लोपेज ने ग्रांड रीवर म्यूजियम में एक काऊब्यॉय की प्रतिमा लगाई।
कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके लोपेज अब पूरा वक्त स्क्रैप आर्टिस्ट के रूप में गुजारते हैं। जब भी वक्त मिलता है वो नई-नई कलाकृतियां बनाने में जुट जाते हैं। उनकी कला देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि आप कोई कलाकृति देख रहे हैं।
