ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नौकरियों की ताक में बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि हरियाणा के अस्पतालों में जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में 1730 होम गार्ड के लिए भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंजूरी भी दे दी है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के सभी अस्पतालों में सुरक्षा को देखकर होम गार्ड के कर्मचारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अब सीएम ने भी मंजूरी दे दी है।

