ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया। बताया जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की फिराक में था | इसी बीच सीमा पर तैनात जवानों ने उसकी हरकत को भांप लिया और आतंकी को मार गिराया |
इसी बीच पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया | गौरतलब है कि पुंछ जिले में इस साल पाकिस्तान की सेना ने सबसे अधिक बार करमाड़ा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

