ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर के नौहट्टा में एक पत्थरबाज की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने CRPF के श्रीनगर यूनिट के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं । दरअसल, श्रीनगर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी । हिंसक प्रदर्शनों के दौरा युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे दिखाए ।
CRPF के खिलाफ 2 FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनों के दौरान CRPF की जिप्सी वहां से गुजरी कि अचानक से हुई पत्थरबाजी के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और 3 युवक उसकी चपेट में आ गए । जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है ।


