ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सीनियर महिला नेता और श्रीनगर के हब्बाकदल से विधायक शमीमा फिरदौस ने विवादित बयान दिया है | गांदरबल में महिला कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में पहुंची शमीमा फिरदौस ने आतंकियों की हिमायत करते हुए कहा कि अगर कश्मीरी युवा पाकिस्तान से ट्रेनिंग नहीं लेता है तो उसे कैसे आतंकी कहा जा सकता है |
नेशनल कॉन्फ्रेंस की विधायक यहीं नहीं रुकी उन्होंने आतंकियों के बहाने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी युवाओं को मारने के लिए उन्हें आतंक का नाम दे देते हैं ।
नेशनल कॉन्फ्रेंस की विधायक का विवादित बयान
विधायक शमीमा फिरदौस ने की आतंकियों की हिमायत
‘कश्मीरी युवा पाकिस्तान से ट्रेनिंग नहीं लेता है तो कैसे आतंकी’
‘कश्मीरी युवाओं को मारने के लिए आतंक का नाम दती है केंद्र सरकार’

