ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान जो तीन आतंकी मारे गए थे | उनमें से एक आतंकी जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भांजा था | इसका नाम अबू तल्हा रशीद था | हालांकि, अभी भी पुलिस कह रही है कि हम अभी उसकी पहचान को पुख्ता करने की कोशिश कर रहे हैं | जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि सोमवार को हुए एनकाउंटर में जो तीन लोग मारे गए थे | उनमें से एक मसूद अजहर का भांजा था |
तल्हा रशीद आउटफिट डिविजनल कमांडर था. प्रवक्ता ने कहा कि एक दिन आएगा जब भारतीय सेना को घाटी से जाना होगा | इस एनकाउंटर में सेना का भी एक जवान शहीद हुआ था | सोमवार को जवानों को खबर मिली थी कि पुलवामा के अगलर कांडी इलाके में कुछ आतंकियों ने पनाह ली है और वे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं | खबर ये भी मिली थी कि गांव में तीन आतंकी छुपे हुए हैं | जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन शुरू किया | कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया था |
जम्मू-कश्मीर- पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी किए ढेर
हिजबुल के तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
पुलवामा में ढेर हुआ जैश सरगना मसूद अजहर का भांजा
Watch Video


