ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: J&K- अनंतनाग के 20 वर्षीय फुटबॉलर माजिद खान ने शुक्रवार को कश्मीर में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तीन दिन पहले ही माजिद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ने की बात सामने आई थी। जिसके बाद उसकी मां ने उसे आंतक की दुनिया को छोड़कर वापस लौटने की गुहार लगाई थी। मां के आंसू देखकर माजिद खान का दिल पसीज गया और उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मां का बेटा लौट आया है। वो बेटा जो अनजाने में उस दुनिया में चला गया था जहां सिर्फ जुर्म, जुल्म और गुनाह होता है। मां की पुकार, मां का दुलार अपने बेटे को वापस खींच लाया।
आज हर न्यूज चैनल की सुर्खी बने जम्मू-कश्मीर के फुटबॉलर माजिद खान ने कुछ दिन पहले आतंकवाद की दुनिया को अपना लिया था। माजिद ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को ज्वाइन कर लिया था | एके 47 के साथ उसकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें उसने लश्कर ज्वाइन करने की बात को कबूला था।
माजिद खान मूलरूप से अनंतनाग का रहने वाला है और सरकारी बॉयज डिग्री कॉलेज से ग्रैजुएशन कर रहा था। माजिद जिला स्तर का फुटबॉलर खिलाड़ी है। ये तो नहीं पता कि माजिद खान के आतंकवाद से जुड़ने का क्या कारण रहा लेकिन ये जरूर हैं कि माजिद एक अच्छी प्रवृति का शख्स था। वो एक सामाजिक संस्था के साथ भी जुड़ा रहा, लोगों के लिए काम किया और मां की अपील पर वापसी करना इस बात को प्रमाणित भी करता है।
जी हां जब माजिद खान के आतंकी संगठन से जुड़ने की बात का खुलासा हुआ तो उसकी मां ने अपने बेटे को घर वापसी की अपील की। वो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ और मां के आंसू बेटे को जुर्म की दुनिया से वापस खींच लाए।
मां की गुहार के बाद फुटबॉलर माजिद खान आतंक को किक मारकर वापस अपनी दुनिया में लौट आया। उसने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सामने सरेंड़र कर दिया।
लौट आया मां का बेटा
आतंकवाद की दुनिया को किक मारकर लौटा फुटबॉलर
मां के आंसू देख पसीजा दिल
फुटबॉलर माजिद खान ने ज्वाइन कर लिया था लश्कर ग्रुप
Watch Video






