ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर-दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए तथा एक जवान शहीद हो गया जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। डीजीपी डॉ. एसपी वैद्य ने कहा कि तीन आतंकवादियों के मारे जाने का पता चला है तथा शवों को प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हमने एक जवान को भी खो दिया है तथा एक नागरिक की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई है। डॉ. वैद्य ने कहा कि तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के खिराम में तड़के संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया |
जब इलाके को सील किया जा रहा था तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी | सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई | डीजीपी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन जारी रहेगा |
Watch Video
https://youtu.be/ExgClEWYnjM


