लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए | बडगाम जिले के जुहारा इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया | जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया |
मुठभेड़ चडूरा क्षेत्र में हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीरा गांव में हो ही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जाने के साथ ही ऑपरेशन सफलपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। मारे गए तीन आतंकियों में से दो विदेशी हैं जबकि एक पुलवामा का है जिसकी पहचान फिरदौस अहमद मीर के रूप में हुई है। बाकी के दो आतंकियों की पहचान की जानी बाकी है।
सुरक्षाबलों-आतंकियों की मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

