J&K: आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो कश्मीरी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कश्मीर घाटी में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कश्मीर घाटी में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एक ओवर ग्राऊंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल षब्बीर मलिक के रूप में की गई है जो मौजूदा समय में गांदरबल में तैनात है। वहीं, दूसरे पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल नज़ीर अहमद के रूप में की गई है जो षोपियां में तैनात था। इन दोनों को मंगलवार को षोपियां से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इनके साथी यानी ओवर ग्राऊंड वर्कर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पुलिसकर्मी पुलिस स्टोर से हथियार चुराकर हिज़्बुल आतंकियों को सप्लाई करते थे और आदिल बिचैलिए की भूमिका निभाता था। षोपियां के एसपी श्री राम ने बताया कि इन तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि ये किन-किन आतंकी तंज़ीमों को हथियार सप्लाई करते थे |

> कश्मीर घाटी में खाकी फिर हुई दागदार

> सुरक्षाबलों ने दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

>हिज़्बुल आतंकियों को हथियार सप्लाई करते थे पुलिसकर्मी

> एक ओवर ग्राऊंड वर्क को भी लिया हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *