J&K : मेंढर में आतंकियों के नापाक मंसूबे फेल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के सीमावर्ती मेंढर तहसील में मंगलवार को सेना ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के सीमावर्ती मेंढर तहसील में मंगलवार को सेना ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सेना के अभियान के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। बताया जाता है कि सेना को सूचना मिली थी कि आतंकियों ने जंगल में भारी मात्रा में हथियार छिपा कर रखा है। इसकी सूचना मिलने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार मिले।

सेना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में AK-56, 7.62 MM आर्डिएस, 447 पिका राउंड, 12 मैगजीन, 2 चाइना मेड हैंड ग्रेनेड, 1 चिपर कॉड, 1 नॉट पैड, 1 पॉकेट डायरी, 2 प्लास्टिक कंटेनर समेत अन्य सामान शामिल है। बताया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन सेना ने उनके नापाक मंसूबों को समय रहते असफल कर दिया। पिछले कुछ समय से चलाए जा रहे सेना के आतंकवादी विरोधी अभियान में यह बड़ी सफलता है। बता दें कि यह वही इलाका है जहां कुछ वर्ष पहले सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *