ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जेजेपी विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने के लिए तैयार है।
अगर अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया है तो जेजेपी भी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ही रही है। आम आदमी से गठबंधन टूटने की खबर को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें बीते दिनों आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा था कि, अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आगे कहा कि, हरियाणा में भी आप और जेजेपी का गठबंधन नहीं होगा।


