ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में जींद उपचुनाव को लेकर मतगणना लगातार जारी है। 11वें राउंड के बाद भी बीजेपी लगातार आगे चल रही है। इसी को देखते हुए JJP का बड़ा बयान सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जेजेपी ने अपना बयान देते हुए उन्होने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि बीजेपी की उपचुनाव में जीत पक्की है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/231512844458366/
इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि पहली वार चुनाव लड़ने का बहुत प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा जेजेपी ने ये भी कहा कि सियासत में उनका अभी नया पैर नहीं है। गौरतलब है कि बीजेपी इन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जीत के तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते बीजेपी के समर्थक अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
