ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी से राष्ट्रीय सचिव उमेद लोहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने को लेकर जेजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले नारनौंद हलके के सिसाय गांव में उमेद लोहान ने जेजेपी के खिलाफ गतिविधियां की थी, जिसे चलते ही पार्टी ने ये कदम उठाया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जेजेपी के प्रधान महासचिव केसी बांगड़ ने बताया कि जेजेपी की तरफ से उमेद लोहान को एक नोटिस भी जारी किया गया था और 2 दिन के अंदर उनसे जवाब भी मांगा गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला। जिस पर प्रशासन समिति ने कदम उठाते हुए बांगड़ को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

ये भी बताया जा रहा है कि जन सम्मान दिवस के लिए उमेद लोहान को महम का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन एक बार भी उन्होंने महम में पार्टी के प्रभारी के तौर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग नहीं ली और न किसी की ड्यूटी लगाई गई।
