JJP नेता दुष्यंत चौटाला के उप- मुख्यमंत्री बनने की कुछ यूं मनायी गई खुशी ……………

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने की खुशी बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर साफ  देखने को मिली।  दुष्यंत चौटाला के…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने की खुशी बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर साफ  देखने को मिली।  दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने की खुशी में सोमवार को बल्लभगढ़ के अनाज मंडी में स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके प्रशंसा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जेजेपी पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चल रही है। पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े तेजपाल डागर सहित अन्य प्रत्याशी भी इस खुशी के अवसर पर मौजूद रहे।

 

जेजेपी के जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने की खुशी बनायी और एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर मौजूद शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है जिसको लेकर यहां पर लड्डू बांटे जा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और उन्ही की मांगों के तहत बीजेपी के साथ गठबंधन किया गया है तांकि 36 बिरादरी के लोगों का भला किया जा सके। उन्होने कहा कि, पार्टी के संगठन को फरीदाबाद जिले में मजबूत करने के लिए लोगों के साथ संपर्क अभियान किया जाएगा और बीजेपी के साथ मिलकर जनहित के पक्ष में कार्य किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *