हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी JJP, प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारी किए की नियुक्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव चुनवा दहलीज पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं ने जीत हासिल करने और सत्ता का ताज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव चुनवा दहलीज पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं ने जीत हासिल करने और सत्ता का ताज अपने सिर सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जननायक जनता पार्टी ने अपने पंचायती राज प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है।

jjjp

इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लितानी और प्रभारी जगरूप गगसिना ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में 2 वरिष्ठ उप्रधान, 13 उपप्रधान, 1 प्रधान महासचिव, 17 महासचिव, 20 सचिव और 27 सहसचिवों के नाम शामिल है।

jjp
जेजेपी पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने बताया कि पार्टी ने सोनीपत निवासी राज सिंह दहिया और भिवानी जिले के तोशाम निवासी मित्रपाल बापोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए इस प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उप्रधान बनाया है। वहीं उपप्रधान के पद पर फरीदाबाद जिले के तिगांव निवासी भानु प्रकाश मलिक, रोहतक के महम निवासी हवा सिंह नंबरदार, जींद के उचाना निवासी सुरजीत, फरीदाबाद एनआईटी निवासी डालचंद नंबरदार, रेवाड़ी के बावल निवासी देवीराम होंगे।

jjp

इसी क्रम में कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी बलदेव सिंह, करनाल के इंद्री निवासी राजपाल, भिवानी के लोहारू निवासी रिसाल सिंह, हिसार के नलवा निवासी परमजीत सिंह, झज्जर निवासी अनिल रूड़या, दादरी के बाढ़डा निवासी कैलाश शर्मा को महासचिव बनाया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सहसचिव, महासचिव व अन्य पदों पर पदाधिकारी चुने गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *